भारत गरीब जनसंख्या वाला समृद्ध राष्ट्र है – नितिन गडकरी


नितिन गडकरी, जिन पर सड़क परिवहन तथा राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण का दायित्व है, ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधिय करते हुए कहा कि भारत एक ऐसा देश है जिसकी जनसंख्या तो गरीब है लेकिन राष्ट्र समृद्ध है, और इसका कारण ये है कि देश पर राज करने वाले पिछले लोगों ने सिर्फ अपने परिवार को लाभ पहुंचाया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पार्टी की कार्यनीति को बताते हुए उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी जाति, धर्म या भाषाई आधार पर राजनीति करने वाली पार्टी नही है। पार्टी में लालकृष्ण आडवाणी, अटल बिहारी वाजपेयी जैसे दिग्गज नेता थे लेकिन भाजपा कभी भी उनके नाम से नही पहचानी गयी। आज अमित शाह पार्टी अध्यक्ष और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, पार्टी के नेतृत्व में परिवर्तन चलते रहते हैं लेकिन यह परिवार या व्यक्ति आधारित पार्टी हो कर नही चलती है। भाजपा पार्टी के विचार और उद्देश्यों पर आधारित पार्टी है।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में एक प्रधानमंत्री दूसरे प्रधानमंत्री को जन्म देता रहा, और कभी एक मुख्यमंत्री दूसरे मुख्यमंत्री को जन्म देता रहा, इसी प्रकार से वर्षों तक चलता रहा, लेकिन भाजपा ने इस रीति को बदला है।


Share this post:

Related Posts